रसड़ा क्षेत्र के कमतैला गांव में बुधवार की देरशाम बिजली पोल पर लगे बल्ब को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर चले लाठी-डंडे में चार महिलाएं समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
कमतैला गांव में राजेश कुमार के दरवाजे पर बिजली के पोल पर सरकारी लाइट लगी हुई थी। इसी लाइट को लेकर एक हफ्ता पूर्व भी विवाद हुआ था। बुधवार की शाम एक बार फिर दोनों पक्षों में लाइट को लेकर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर के बीच लाठियां चलने लगीं।
इस मारपीट में तकरीबन 9 लोग घायल हो गए । सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य पर कराया गया। दोनों पक्षों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…