पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को हम बलिया तक ले गए लेकिन बीजेपी ने इसे गाजीपुर तक सीमित कर दिया- अखिलेश यादव

लखनऊ- सपा मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी सरकार के कामों का ही भाजपा शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है और समाजवादी सरकार को बदनाम कर रही है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को सपा दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच यह बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को समाजवादी सरकार ने बलिया-बिहार बार्डर तक उसके विस्तार की योजना बनाई थी लेकिन भाजपा की सरकार ने इसे गाजीपुर तक सीमित कर दिया है।

भाजपा ने इस योजना के क्रियान्वयन में जानबूझकर देर लगाई क्योंकि इसकी शुरुआत समाजवादी पार्टी ने की थी लेकिन इसके नतीजे में निर्माण लागत कई गुना ज्यादा बढ़ गई। गाजियाबाद की एलीवेटेड सड़क के उद्घाटन का उद्घाटन कर दिया।

भाजपा इस तरह समाजवाद शब्द से चिढ़ तो जताती रही है लेकिन अपनी कोई जनहित की योजना लागू नहीं कर पाई है। सैमसंग को मोबाइल प्लांट लगाने की जमींन भी समाजवादी सरकार में मिली थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago