बलिया- सहतवार थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि रेलवे का विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सहतवार रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के मजदूर एक ट्रैक्टर पर समान लाद कर कार्य स्थल पर जा रहे थे।
वो सहतवार रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक सामने सवारीयों से भरा एक टेपों आ गया। जिसको बचाने में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इलाहाबाद जिले के बेनव थाना रामपुर निवासी सुरेश पटेल (23) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि मृतक का भाई सुनील (32) एवं प्रतापगढ़ जिले के कोहराव थाना पट्टी निवासी विमल कुमार पटेल(20) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…