बलिया की संस्कृति राय मर्डर का गुरुवार को लखनऊ पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने एक युवक को सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी जोन राजीव कृष्णा ने बताया, ‘रेप करने की कोशिश में असफल होने पर दो ऑटो रिक्शा चालक ने संस्कृति राय की हत्या की थी। एक सीतापुर और दूसरा लखीमपुर का रहने वाला था।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के लिए हमने 15 किमी के वीडियो फुटेज देखे। 275 ऑटो चालक और 372 ओला कैब के साथ साथ 20 हजार मोबाइल नंबर को ट्रेस किए। नम्बरों के एनालिसिस के माध्यम से हर बार इन दोनों के नंबर संदेह में आए।
कार्रवाई में सीतापुर जिले से राजेश रैदास को गिरफ्तार किया। आरोपी राजेश संस्कृति राय से रेप करना चाहता था पर रेप की कोशिश में नाकाम होने के बाद उनसे संस्कृति राय की हत्या कर दी। ये दोनों कई लड़कियों को शिकार बना चुके हैं।
बता दें की बलिया के भगवानपुर गांव निवासी अधिवक्ता उमेश कुमार राय की बेटी संस्कृति पॉलिटेक्निक की द्वितीय वर्ष की छात्र थी। उसकी हत्या करके बदमाशों ने शव को मड़ियांव स्थित घैला पुल के पास फेंक दिया था। 22 जून को घटना के समय वह घर के लिए निकली थी, लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…