बीजेपी विधायक ने राहुल, और मुलायम सिंह पर दिया अभद्र बयान, सियासी हंगामा

बलिया-  विवादित बयानों के लिए मशहुर हो चुके  से बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निजी जीवन पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है. सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के बाद उनका इटली में पैदा हुआ संभावित बेटा बनेगा कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष.

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी अध्यक्ष बने. अब इसके बाद राहुल का इटली में पैदा हुआ उनका संभावित बेटा अध्यक्ष बनेगा. जब पत्रकारों ने कहा कि राहुल की शादी नहीं हुई है, तो इस पर उन्होंने उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का हवाला देते हुए कहा कि बुढ़ापे में डीएनए टेस्ट के बाद बेटे का राज खुला था. उन्होंने कहा कि वहीं मुलायम सिंह भी कहते हैं उनकी एक शादी है. फिर प्रतीक यादव कौन हैंॽ वह भी तो मुलायम सिंह के अघोषित शादी का परिणाम हैं. जब बंटवारा होगा तो अखिलेश और प्रतीक में ही होगा न.”

इसके बाद बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी की शादी में हो रही देरी पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि बुढ़ापे की शादी, शादी नहीं बर्बादी होती है. बुढ़ापे की शादी अपने लिए नहीं दूसरों के लिए होती है. जिस तरह सड़क किनारे कुंआ अपने लिए नही दूसरों के लिए होता है, उसी तरह बुढ़ापे की शादी अपने लिए नही दूसरों के लिए होती है. सुरेंद्र सिंह ने राहुल को जल्द शादी करने की भी नसीहत दी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

16 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago