बीजेपी विधायक का विवादित बयान, बजरंगी की हत्या सही, मुख्तार अंसारी को भी सजा मिलेगी

बलिया के बैरिया से बीजेपी के विवादित विधायक सुरेंद्र सिंह ने  मुन्ना बजरंगी की हत्या को सही ठहराया है। बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुन्ना बजरंगी को अपने कर्मों का फल मिला है। अब मुख्तार अंसारी को भी सजा मिलना जरूरी हो गया है।

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या को सही करार देते हुए कहा कि अब पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय की आत्मा मुख्तार अंसारी को सजा जरूर देगी।

मुख्तार अंसारी ने सैकड़ों बहनों के सिंदूर को धोया है। वहीं हजारों बच्चों के जीवन को संकट में डाला है पर उसका भुगतान अभी नहीं मिला है। ऐसे में इस जन्म में तो मिलेगा ही ईश्वर और अल्लाह की सत्ता सत्य होगी तो अगले जन्म में भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुन्ना बजरंगी के साथ परमात्मा ने जो भी कराया वह उचित न्याय कराया। यही दंड उसके लिए उचित था।

बड़ा सरकार यानी ईश्वर जब चाहता है तो सबको सुधरना पड़ता है। मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, अतीक अहमद और शहाबुद्दीन जैसे लोगों को अपनी करनी का फल भुगतना पड़ेगा और दुनिया देखेगी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

7 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago