बलिया में गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा में आई एक महिला की हीटवेव से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि गृहमंत्री की सभा में शामिल होने बड़ी संख्या में महिलाएं आई थी। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान भीषण गर्मी से कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वीआईपी ड्यूटी में लगी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दुबहड़ निवासी उर्मिला और नरहीं निवासी राजकुमारी राय अमित शाह की सभा में शामिल होने गई थीं, जहां दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान वीआइपी ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अश्वनी मल्ल और स्वास्थ्यकर्मियों ने टेंट में ही प्राथमिक इलाज किया। गृहमंत्री की सभा संपन्न होने के बाद महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। राजकुमारी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। अखबार ने लिखा है अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि उर्मिला की मौत हीवेव से हुई।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…