बलिया सपा के वरिष्ठ नेता नारद राय ने सपा ने नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव के साथ मंच पर नाराजगी दिखने के बाद नारद राय बीजेपी में शामिल हो गए। गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
नारद राय के बीजेपी में शामिल होने के बाद सपा नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा नेता और लोकसभा पर्यवेक्षक अवलेश सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी वॉशिंग मशीन है, वहां जाकर सबके पाप धुल जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने नारद राय के बीजेपी में जाने से सपा पर रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ने की बात कही।
अवलेश सिंह ने कहा कि जब नारद राय अपने घर का वोट तो बीजेपी में ट्रांसफर नहीं करा सकते, तो अपने समाज का क्या ही कराएंगे। नारद राय के बीजेपी में जाने से सनातन पांडेय और सपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सपा पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में है और हमें जनता का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में नारद राय के जाने से सपा का चुनावी खेल नहीं बिगड़ेगा। सपा उम्मीदवार भारी मतों से जीतकर विजय पताका लहराएंगे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…