Categories: बलिया

बलिया के पचरुखिया घाट पर दर्दनाक हादसा, नदी में डूबे 5 किशोर, 4 शव बरामद

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के हुकुमछपरा काली मंदिर पचरूखिया घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाते समय 5 किशोर पानी में डूब गए। इस घटना से पूरे घाट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सैंकड़ों लोग घाट पहुंचे, लेकिन किशोरों को बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के मुताबिक, अब तक 4 शव बरामद हो चुके हैं, वहीं 1 किशोरों की तलाश की जा रही है। मृतक दोनों किशोरों की शिनाख्त रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी रवि राम 14 वर्ष पुत्र दिलीप राम और सनी राम 15 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र राम के रूप में की गई। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी 3 किशोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago