बलिया में 1 जून को मतदान होना है। ऐसे में वोटिंग से पहले 48 घंटे तक जिले में किसी भी तरह की सार्वजनिक सभाओं का आयोजन नहीं हो पाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि अगले 48 घंटे तक सार्वजनिक सभा या जुलूस के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चुनाव की प्रक्रिया गतिमान है। ऐसे में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 में मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की कालावधि के दौरान सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा।
इस दौरान निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस न बुलाएगा, न आयोजित करेगा, न उसमें उपस्थित होगा, न उसमें सम्मिलित होगा और न उसे संबोधित करेगा। वहीं चलचित्र, टेलीविजन या अन्य संसाधनों के जरिए जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। संगीत समारोह या अन्य समारोह के माध्यम से जनता को आकर्षित करके प्रचार नहीं किया जा सकेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति को अधिकत 2 साल के कारावास की सजा और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…