बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपूत नेवरी में गमला रखने को लेकर शुरू हुई लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई। मामूली बात से शुरू हुई विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने महिला को पत्थरों से मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाक़े में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही CO सिटी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि राजू कुमार गुप्ता के भाई विजय कुमार गुप्ता और कृष्ण कुमार गुप्ता ने गमला रखने को लेकर आपसी विवाद कर दिया। हो-हल्ला के बीच, दूसरे पक्ष ने राजू कुमार गुप्ता की पत्नी 45 वर्षीय संध्या गुप्ता पर पत्थर से सिर पर प्रहार कर दिया। घायल पत्नी को लेकर राजू अस्पताल पहुंचा, जहां संध्या की मौत हो गई।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…