बलिया में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अपायल में बदमाशों ने चाकू मारकर एक युवक को घायल कर दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय जीतू सिंह रविवार की देर रात गांव के मंदिर पर आयोजित भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर वापस घर आ रहा था, जिसे रास्ते में पहले से घात लगाए करीब छह की संख्या में बैठे बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही सुखपुरा पुलिस एवं अधिकारी गण मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता शारदानन्द सिंह के तहरीर पर पुलिस ने अपायल गांव निवासी नीरज सिंह उर्फ भुवाली पुत्र गुप्तेश्वर सिंह, सिंधु सिंह, अंकित गोंड एवं हर्ष राम के विरुद्ध नामजद एवं दो अन्य के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
इस मामले को लेकर गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि एक युवक था जिसका नाम जीतू सिंह है। उसके पर चार-पांच लोगों द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…