बलिया के बैरिया में रानीगंज बाजार स्थित 22 वर्षीय कुमारी कोमल केसरी को गुरुवार रात सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत कोमल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि कोमल अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी बिस्तर पर चढ़े सांप ने उसे गर्दन पर 2 जगह काट लिया। कोमल के चीखने से परिवार के लोग जागे और तुरंत उसे लेकर सोनबरसा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर काजिम ने कोमल को एंटी स्नेक वैनम के दो वायल दिए और बलिया रेफर कर दिया। लेकिन, बलिया पहुंचने से पहले ही कोमल की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि यदि डॉक्टर ने पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वैनम लगाया होता, तो कोमल को बचाया जा सकता था। उन्होंने सवाल उठाया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वैनम उपलब्ध होने के बावजूद क्यों रेफर किया गया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…