Categories: बलिया

बलियाः ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई नई बस्ती के पास ये हादसा हुआ। यहां भरखरा गांव निवासी दीपक शर्मी की पत्नी आशा शर्मा (32) शांति हॉस्पिटल में जीएनएम की क्लास लेने जा रही थी।

करनई नई बस्ती के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्रॉली ने आशा शर्मा को स्कूटी सहित चपेट में ले लिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को देख आस-पास के लोग दौड़े। यहां गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने आशा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago