Categories: बलिया

बलियाः टी डी कॉलेज में आयोजित हुई छात्रनेताओं की बैठक, छात्रवृत्ति को लेकर हुई बात

बलिया के टी डी कॉलेज के जयप्रकाश नारायण सभागार में छात्रनेताओं की बैठक रखी गई। इस दौरान छात्रवृत्ति समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की गई।

बैठक में छात्रनेता प्रवीण कुमार सिंह ने छात्रवृत्ति के संदर्भ में तथ्यात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए यह बताया की सत्र 2022- 23में 83,62,085 छात्रों ने छात्रवृत्ति हेतु अवेदन किया है, वही विगत दिनों मात्र 21.66 लाख छात्रों को आधी-अधूरी छात्रवृत्ति दी गई है।वही 9,23,669 छात्रों को दस्तावेजी तौर पर अयोग्य घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से  70% छात्र इस वर्ष भी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ छात्रनेता आलोक सिंह कुंवर व पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम ने कहा की छात्रों को अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़नी होगी और अपनी आवाज बुलंद करना होगा। छात्रवृत्ति केवल एक राशि नहीं होती, बल्कि वह छात्रों के आगामी पढाई की एक उम्मीद भी होती है। ऐसे में सरकार द्वारा छात्रों की छात्रवृत्ति न देना समझ से परे है।

पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव व सूरज यादव ने कहा कि छात्र समाज कल्याण विभाग का चक्कर काट रहें है और अधिकारी हमेशा की तरह धन का अभाव बता रहे हैं। यह लूट कब तक चलेगी, अब वक्त आ गया है की एकजुट होकर हम लड़ाई लड़े। बैठक में सर्वसम्मति से छात्रों ने आगामी 25 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पर छात्रों का प्रर्दशन करने का निर्णय लिया है।

बैठक में वरिष्ठ छात्र नेता इम्तियाज अहमद, हिमांशु सिंह, राजदीप सिंह, हेमंत यादव, अनुराग पटेल, धर्मेंद्र वर्मा, आशीष यादव,मोहित यादव, मदनी मोरिश व कई छात्रनेतागण व छात्र उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

9 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago