बलिया में मनियर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी ने इस दौरान बांसडीह भाजपा विधायक केतकी सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाया। आप के कार्यकर्ताओं के आरोप ही कि विधायीक के दबाव में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर बदलवा दी और अंगूठा लगाकर मामले की दिशा बदल दी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मामले में सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की।
इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत राज ने बताया कि मनियर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार होता है और वहां की पुलिस आईपीसी एक्ट 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़िता की मां से अंगूठा लगवाकर दूसरा मुकदमा दर्ज करके मामले की दिशा बदल दी है।
पीड़िता की मेडिकल जांच के दौरान पीड़िता को जिले के सभी अस्पतालों में लगभग घुमा दिया गया। जैसे कि सबसे पहले मनियर भेजा गया, वहां उसका मेडिकल नहीं हुआ फिर सिकंदरपुर भेजा गया, वहां भी नहीं हुआ फिर बांसडीह अस्पताल भेजा गया, वहां मेडिकल नहीं हुआ, फिर बलिया गई वहां भी नहीं हुआ। अंत में बिल्थरारोड में जाकर उस बच्ची का मेडिकल हुआ।
प्रदेश सचिव उषा राय ने कहा कि आप खुद सोच सकते हैं कि इस केस में कितना दबाव है कि एक नाबालिग बच्ची पीड़िता का मेडिकल तक नहीं होने दिया जा रहा था। पीड़िता का परिवार चाहता है कि इस केस की जांच मनियर थाना क्षेत्र के प्रभारी से नहीं करवाया जाए। क्योंकि वह इस केस को खराब करने में लगे हुए हैं और पीड़िता के परिवार को मनियर पुलिस पर भरोसा नहीं है।
घटना के संबंध में भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि मुझे घटना के संबंध में कोई जानकारी ही नहीं है, यदि इस तरह की घटना घटित हुई है तो निश्चित तौर पर कानून के तहत कार्रवाई होगी।
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…