Categories: बलिया

बलिया – एक चिंगारी से फैली आग, कई किसानों की गेहूं और सरसों की फसल राख

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में आग का तांडव देखने को मिला। झरकटहां, श्रीनगर, बघमरियां और बशिष्ठ नगर प्लाट गांव में भूसा बनाने वाली मशीन की चिनगारी से लगी आग में दर्जनों किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जल गई। गेहूं के बोझों सहित लगभग ढाई सौ बीघा की गेहूं की फसल और सरसों की फसल राख हो गई।
बता दें झरकटहां में शुक्रवार की दोपहर बाद भूसा बनाने वाली मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। इस बीच अचानक उस मशीन से चिनगारियां निकलने लगी। इन चिनगारियों से झरकटहां के खेतों की खड़ी गेहूं की फसलों में आग लग गई। पछुआ हवाओं से आग बढ़ते-बढ़ते श्रीनगर, बघमरियां और वशिष्ठ नगर प्लाट के खेतों की खड़ी फसलों को जलाते हुए पूरे क्षेत्र में फैल गई।

इन किसानों को हुआ नुकसान – झरकटहां के दिनेश्वर सिंह की 7 बीघा, रामायण यादव की 5 बीघा,बृजेश यादव की 1 बीघा, तारकेश्वर सिंह की 5 बीघा, दीनानाथ वर्मा की 5 बीघा, रणजीत यादव 10 कट्ठा सरसों राजनारायण सिंह की 1 बीघा सहित श्रीनगर के राजेश यादव की 5 बीघा, योगेंद्र यादव की 1 बीघा, राम गहन यादव की 1 बीघा, सुरेंद्र यादव की 2 बीघा फसल जल गई।
साथ ही शिव शंकर राय की 12 बीघा, पारस यादव की 2 बीघा, बासदेव यादव की 2 बीघा, भीष्म यादव की 2 बीघा, भिखारी यादव 2 बीघा, विनय सिंह की 3 बीघा, मधुसूदन यादव की 8 बीघा, मास्टर यादव की 3 बीघा, राजबली यादव की डेढ़ बीघा सहित किसानों के मुताबिक ढाई सौ बीघा खड़ी गेहूं की फसल सहित खेतो काट कर रखे थ्रेसिंग को रखे गए गेहूं की फसल जल कर राख हो गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago