बलिया का बिजली विभाग सो रहा है। यहां के अधिकारी-कर्मचारी आराम फरमाने में मस्त है और जनता त्रस्त है। सरकार से मोटी तनख्वाह ले रहे अधिकारियों को न तो जनता की परेशानी दिखाई देती न सुनाई, इनकी लापरवाहियों का शिकार अब जनता बन रही है। ताजा मामला बैरिया थाना क्षेत्र से सामने आया जहां मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप नई बस्ती गांव में टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। तार रात में गिरा था, विभाग को सूचना दी गई। लेकिन विभाग सोता रहा न बिजली आपूर्ति बंद की न ही तार को दुरुस्त किया।
इधर महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ NH-31 पर जाम लगा दिया। मृतकिया के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। मौके पर एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्रा पहुंचे उन्होंने लोगों को समझाया जिसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया। वहीं सांसद की नाराजगी के बाद जेई को निलंबित कर दिया गया है वहीं निजी लाइनमैन को बर्खास्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को बिजली का तार टूट कर गिर गया था। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई लेकिन बिजली विभाग ने कोई भी कार्यवाही नहीं की। शुक्रवार सुबह बस्ती निवासी चंदा देवी उम्र 35 साल पत्नी उनंत साह का पैर गलती से तार पर पड़ गया। करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मामले को लेकर जेई विनोद भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को बीएसएनएल फेल था। इससे संपर्क नहीं हो पाया। सूचना समय से मिली होती तो बिजली काट दी गई होती। वहीं बस्ती वालों का कहना है कि सूचना रात में ही बिजली विभाग को दे दी गई थी।
पूरे मामले में ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सख्ती दिखाई। उन्होंने तुरंत ही बिजली विभाग के एसई रविंद्र कुमार जैन को स्पष्ट कहा कि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिसके बाद जेई विनोद भारद्वाज को निलंबित किया गया है। एसई रविंद्र कुमार जैन ने कहा कि मृतक के परिजनों को जल्द ही पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…