Categories: featured

बलिया पर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, DM ने लिया प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा

बलिया: जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर तैयारियों का ज़ायजा लिया। बाढ़ खण्ड के इंजीनियरों को निर्देश दिए कि गंगा नदी का पानी बढ़ने की अभी भी सम्भावना है, लिहाजा हमेशा सतर्कता बरती जाए। राहत कार्य से जुड़े प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों को भी गांवों में वितरण की जाने वाली राशन सामग्री, नाव की व्यवस्था, मिट्टी तेल, तिरपाल एवं अन्य अपनी व्यवस्था पहले से ही तैयार कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले दूबेछपरा में गंगा नदी के जलस्तर को देखा। वहां बाढ़ व कटान से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली।

इंजीनियरों को निर्देश दिया कि पानी में बढ़ाव को देखते हुए पूरी तैयारी रखें। आसपास के बाढ़ से प्रभावित गांवों की सूची तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाढ़ खंड के अधिकारी सीडीओ, अपर जिलाधिकारी, सीएमओ आदि से भी समन्वय बनाये रखें और हर सूचना से अवगत कराते रहें। यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में वितरण की जाने वाली राशन सामग्री, नाव की व्यवस्था, मिट्टी तेल, त्रिपाल एवं अन्य व्यवस्था पहले से तैयारी कर लिया जाय। आवश्यकतानुसार गांवों में राहत सामग्री ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध करा लिया जाय।

वितरण में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपने अधीनस्थों के माध्यम से यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में भी जलस्तर की सूचना देते रहें। प्रत्येक गांवों में रात्रि में पुलिस फोर्स भी भ्रमण करती रहे। तहसीलदार बैरिया को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित गांवों में कानूनगो व लेखपालों के माध्यम से पहले से सर्वे करा लें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी रामआसरे, एसडीएम अभय सिंह, तहसीलदार शिवसागर दूबे, डीएसओ कृष्ण गोपाल पाण्डेय व बाढ़ खण्ड अधिकारी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago