Categories: बलिया

बलिया के इस गांव के पास भयंकर सड़क हादसा, छह की हालत गंभीर

बलिया। कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा में 11 लोग हादसे का शिकार हो गए। जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। टेंपो और स्कार्पियो वाहन में टक्कर से हादसा हुआ। टक्कर के बाद स्कार्पियों वाहन चालक फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है। मऊ जनपद के हलधरपुर से टेंपो से छोटे ब’चों महिलाओं और पुरुषों सहित लगभग 11लोंगों को लेकर टेंपो गाजीपुर जनपद के सती माई स्थान पर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर

वापसी के दौरान मुडेरा गांव के पास जैसे ही टेंपो पहुंचा, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपू के पीछे से जोरदार टक्कर मार मौके से भाग निकला। जिससे टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में राजमती पत्नी रामसबद यादव, सनिचरी 65 पत्नी विजयी, दुर्गावती 50 पत्नी रमाशंकार, अनीता 19 पुत्री रमाशंकार, इंद्रावती 45 वर्ष पत्नी ओमप्रकाश, इंद्रावती 45 पत्नी पाखंडी, गुडिय़ा 18 पुत्री ओमप्रकाश, प्रिया 15 पुत्री शिवनारायण, पनवा 60 पुत्र चूरामान, उपेंद्र  पुत्र

रामनारायण, उगिया 56 पत्नी सुरेन्द्र सभी निवासी हलधरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने सभी को गड्ढे से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा भेजवाया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है तो वहीं कई लोगों के हाथ भी टूटे हुए है। सभी को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन घायलों को निजी साधन से इलाज के लिए मऊ ले गए।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago