बलिया। अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वालों का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मांझी थाना पुलिस ने एंबुलेंस से तस्करी के लिए लेकर जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने चांद दीयर पुलिस चौकी होते हुए जयप्रभा सेतु पार कर बिहार जा रही एंबुलेंस को बलिया मोड़ पर पकड़ा। हालांकि चालक और उपचालक एंबुलेंस छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने जब्त एंबुलेंस में छिपाकर ले जाई जा रही 868 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दीयर पुलिस चौकी होते हुए अवैध रूप से शराब ले जाते वाहनों को बिहार की मांझी पुलिस बार-बार पकड़ रही है, लेकिन बैरिया पुलिस के हाथों ये शराब तस्कर नहीं लगते हैं। एक बार फिर गुरुवार देर शाम बलिया मोड़ पर चेकिंग अभियान के दौरान सायरन बजाते हुए एंबुलेंस चालक पुलिस को झांसा देकर आगे निकल गया। पुलिसकर्मियों ने बाइक से खदेड़कर मझनपुरा के पास एंबुलेंस को पकड़ लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक और उप चालक भाग निकले।
जब्त एंबुलेंस में जीपीएस भी लगा हुआ था। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की तस्करों की ओर से एंबुलेंस का नंबर प्लेट भी बदल दिया गया है। इसकी जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…