बलिया भाजपा में अंतर्कलह! मंडल पदाधिकारी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता ने ही खोला मोर्चा

बलिया। जिले में बीजेपी नेताओं में अंतर्कलह उजागर हो रही है। जहां लगातार बीजेपी में कुछ मंडल इकाइयों में विरोध का दौर चल रहा है। हाल में ही हनुमानगंज मंडल अध्यक्ष को हटाने के बाद पदाधिकारियों के विरोध का मामला ठंडा ही नहीं हुआ था कि अब खेजुरी मंडल के एक पदाधिकारी के खिलाफ भाजपा के ही एक सक्रिय कार्यकर्ता ने मोर्चा खोल दिया है। यहां तक कि शराब तस्करी करने का भी आरोप लगाया।

कार्यकर्ता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर को पत्र भेज आरोप लगाया कि खेजुरी मंडल में संबंधित पदाधिकारी पार्टी में कभी थे ही नहीं फिर इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जबकि इनके उपर 2017 में खेजुरी थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था अर्थात ये आदमी अपराधिक प्रवृत्ति के है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सच्चिदानंद ने अध्यक्ष को प्रेषित पत्र में पूछा कि जिसको खेजुरी मंडल में प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है क्या वह भाजपा सदस्य या सक्रिय सदस्य का मेंबर है।

बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि मंडल में जो 27 सदस्य हैं उनसे हटकर इन्हें मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना कहीं से भी पार्टी की हित में नहीं है। इसके अलावा संबंधित पदाधिकारी के उपर शराब तस्करी के अलावा अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। ऐसे में पार्टी की छवि धूमिल हो रही है और जो सक्रिय सदस्य है उनके मन में पार्टी के प्रति आस्था कम हो रही है। ऐसे में इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित को पार्टी से हटाने का काम करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

12 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

12 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

14 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

14 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago