ख़बर बलिया के तीखमपुर से है जहां एक सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान ने तीखमपुर स्थित अपने आवास में फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिवार में मातम छा गया है। जवान के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी सुशील कुमार सिंह (37) पुत्र रामेश्वर सिंह सेना में जवान थे।
वह कुछ दिन पहले ही ड्यूटी से छुट्टी लेकर तिखमपुर आए, वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। सब कुछ सामान्य था लेकिन अचानक ही गुरुवार शाम को उन्होंने अपने वासा पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजन सकते में आ गए।तुरंत परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं जवान का इस तरीके से मौत को गले लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका खुलासा पुलिस जांच में हो पाएगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…