Categories: featured

जमीन पर पड़ी तार में दौड़ता रहा करंट, सोता रहा बलिया का बिजली विभाग, चपेट में आने से महिला की मौत

बलिया का बिजली विभाग सो रहा है। यहां के अधिकारी-कर्मचारी आराम फरमाने में मस्त है और जनता त्रस्त है। सरकार से मोटी तनख्वाह ले रहे अधिकारियों को न तो जनता की परेशानी दिखाई देती न सुनाई, इनकी लापरवाहियों का शिकार अब जनता बन रही है। ताजा मामला बैरिया थाना क्षेत्र से सामने आया जहां मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप नई बस्ती गांव में टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। तार रात में गिरा था, विभाग को सूचना दी गई। लेकिन विभाग सोता रहा न बिजली आपूर्ति बंद की न ही तार को दुरुस्त किया।

इधर महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ NH-31 पर जाम लगा दिया। मृतकिया के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। मौके पर एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्रा पहुंचे उन्होंने लोगों को समझाया जिसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया। वहीं सांसद की नाराजगी के बाद जेई को निलंबित कर दिया गया है वहीं निजी लाइनमैन को बर्खास्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को बिजली का तार टूट कर गिर गया था। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई लेकिन बिजली विभाग ने कोई भी कार्यवाही नहीं की। शुक्रवार सुबह बस्ती निवासी चंदा देवी उम्र 35 साल पत्नी उनंत साह का पैर गलती से तार पर पड़ गया। करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मामले को लेकर जेई विनोद भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को बीएसएनएल फेल था। इससे संपर्क नहीं हो पाया। सूचना समय से मिली होती तो बिजली काट दी गई होती। वहीं बस्ती वालों का कहना है कि सूचना रात में ही बिजली विभाग को दे दी गई थी।

पूरे मामले में ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सख्ती दिखाई। उन्होंने तुरंत ही बिजली विभाग के एसई रविंद्र कुमार जैन को स्पष्ट कहा कि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिसके बाद जेई विनोद भारद्वाज को निलंबित किया गया है। एसई रविंद्र कुमार जैन ने कहा कि मृतक के परिजनों को जल्द ही पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago