न्याय की गुहार लगा रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 

यूपी के आज़मगढ़  का एक कथित वीडियो  सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है । वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए कार्यालय पहुंची है। कार्यालय में जान सुविधा केंद्र लिखा हुआ है और वह टेलीफोन कक्ष के सामने खड़ी दिखाई दे रही है। इस दौरान एक व्यक्ति (सोशल मीडिया पर पत्रकार बताया जा रहा है) महिला का वीडियो बनाते हुए सवाल पूछ रहा है।

 

पीड़ित महिला से जानकारी लेते वक्त ये व्यक्ति काफी आक्रोशित होता दिखाई दे रहा है। व्यक्ति महिला के बारे में पूछताछ करता है तो महिला बताती है कि उसके बेटे का अपहरण हो गया है। आरोपी बेटे को उसके घर से उठा ले गए हैं। लेकिन महिला की स्थानीय थाने पर कोई मदद नहीं की गई। महिला का आरोप है कि बदन राजभर और उसका पुत्र अशोक राजभर (आसू) उसको काफी परेशान कर रहे हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। महिला से सवाल पूछते हुए इस व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे गांव से अपहरण हो गया और गांव खड़ा तमाशा देखता रहा। क्या हिजड़ो का गांव है।

 

इस जागरूक व्यक्ति ने कहा कि एक गांव से महिला के बेटे का अपहरण कर लिया गया और पूरा गांव शांत है। ये मुर्दों का राष्ट्र है। युवक ने सरकार को अपशब्द कहते हुए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की बात कही है। साथ ही वीडियो में युवक ये भी कहता सुनाई दे रहा है कि योगी मोदी की सरकार में तो न्याय नहीं मिलने वाला। अगर हमने न्याय किया तो अनर्थ हो जायेगा। हालांकि ये वीडियो कब का और कहां का है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। असल में मामला क्या है ये पुलिस की जांच का विषय है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago