नई दिल्ली : बलिया से बीजेपी सांसद भरत सिंह ने संसद के शून्य प्रहर में बलिया की जनभावना के अनुरूप पूर्वांचल-एक्सप्रेस-वे को बलिया से न जोड़े जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से एक्सप्रेस-वे का विस्तार बलिया के सिताबदियारा तक करने की मांग रखी।
सांसद ने लोकसभा स्पीकर की अनुमति से सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूर्वांचल के लिए अतिमहत्वपूर्ण एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए धन्यवाद एवं बधाई देता हूं।
मैं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना में बलिया को भी जोड़ने का निवेदन करूंगा। बलिया के बिना पूर्वांचल अधूरा है। अगर एक्सप्रेस-वे का विस्तार बलिया तक होता है तो यह सीधे देश के अन्य राज्यों बिहार, बंगाल एवं आसाम से जुड़ जाएगा। इससे जिले का व्यापारिक एवं वाणिज्यिक विकास होगा।
बता दें की पूर्वांचल-एक्सप्रेस-वे को बलिया से न जोड़े जाने से बलिया के लोग काफी नाराज हैं । इस एक्सप्रेसवे के जरिए पश्चिम में नोएडा से लेकर पूरब में गाजीपुर तक के उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहर आपस में जुड़ जाएंगे, लेकिन इससे बलिया को नहीं जोड़ा गया है। जिसको लेकर सांसद भारत सिंह ने मांगी की है ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…