बलिया
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कथिरिया गांव में ड्रग इंस्पेक्टर की टीम द्वारा छापेमारी की गयी। जिसमें बिना लाइसेंस की दवा की दुकान चला रहे दुकानदान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। साथ ही सभी दवाओं को सीज कर दिया। इस कार्यवाई से जहां बिना लाइसेंस की संचालित दवा दुकानदारों में हड़कम्प मचा गया। वहीं इसके खिलाफ ग्रामीण चिक्त्सिकों में आक्रोश जाहिर किया।
ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने डीआई जय सिंह से कहा कि बरसात होते ही ग्रामीण अंचलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बरसात के कारण आने जाने वाले सभी सम्पर्क मार्ग अवरूद्ध हो जाते है। इस परिस्थति में ग्रामीण चिकित्सक ही जान जोखिम में डालकर रात के अंधेरे में भी गरीब व असहायों के बीच पहुंचकर मरीजों का उपचार करते है।
बावजूद इसके सरकार व सरकारी महकमों द्वारा उन्हें डकराया धमकाया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके उपर मुकदजा लाद कर जेल भी भेजा रहा है। वे इस तरह के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगे। कहा कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो जिले के समस्त ग्रामीण चिकित्सक एक बड़ा अभियान चलाकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन के लिए विवश होगे।
डीआई बोले— चलती रहेगीं अवैध दवा दुकानदारों की धड़ पकड़
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि छापामारी के दौरान दुकानदर लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिसके वजह से उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कराया गया है। बताया कि बिना लाइसेंस की दवा की दुकाने संचालित नहीं होगीं। अवैध दवा दुकानों के खिलाफ विभागीय कार्यवाई लगातार जारी रहेगी। जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…