Categories: बलिया

गैस रिसाव के चलते लगी आग, चपेट में आने से महिला झुलसी, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

बलिया के सिकंदरपुर स्थानीय थाना क्षेत्र बघुड़ी गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से भोजन पका रही महिला गंभीर रुप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

बता दें कि बघुड़ी निवासी छोटेलाल राजभर की पत्नी 45 वर्षीय अखिलेश सुबह नाश्ता बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। इसी दौरान महिला आग में चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। आगजनी की चपेट में घर का सामान भी जल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर आस-पड़ौस के लोगों ने आग बुझाई औऱ महिला को पीएचसी बघुड़ी पर पहुंचाया जहां पर मौजूद फार्मासिस्ट ने इलाज के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर की गैरमौजूदगी व महिला को रेफर करने से नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ किया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago