बलिया। जिले के लोगों को विद्युत संकट और बार बार एचटी लाइन के ब्रेक डाउन से निजात दिलाने के लिए 33/11 केवीए के आठ नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जानकारी देते हुए बताया कि लालगंज, माल्देपुर, भरौली, जिगिरसर, घाघर, माधोपुर, सागरपाली, पुरुषोत्तम पट्टी में 33/11 केवीए के नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे। 132 केवीए के सभी पवार हाउसों के लिए अतिरिक्त एचटी लाइन बनाने और उन्हें विद्युत उपकेंद्रों से जोड़ने की मंजूरी प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने दी है।
सांसद मस्त ने बताया कि उपकेंद्र बनाने को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से आग्रह किया था जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए विद्युत उपकेंद्र को बनाने की मंजूरी दे दी है। अब उनकी अनुमति के बाद काम शुरू होगा। सांसद ने बताया कि 33 केवीए के 360 किलोमीटर, 11 केवीए के 1965 किलोमीटर और एलटी के 9 हज़ार 930 किमी लाइनों को बदला जाएगा और केबल लगाया जाएगा।
इस मामले को लेकर अधीक्षक अभियन्ता आरके जैन ने बताया कि 8 नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण, बिजली लाइनों का तार बदलने के बाबत प्रस्ताव बनाकर ऊर्जा मंत्रालय को भेजा गया था। जिसकी मंजूरी की सूचना अभी नहीं मिली। सूचना मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…