Categories: featured

Ballia – आज से शुरू होगा जिला अस्पताल का पीकू वार्ड, बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, मिलेंगी ये सुविधाएं

बलिया जिला अस्पताल में सुविधाओं में इजाफा हो रहा है, कोरोना को तीसरी लहर के मद्देनजर अस्पताल में पीकू वार्ड का उद्घाटन किया जाएगा। आज दोपहर 12 बजे पेडिएट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट का शुभारंभ होगा। यह 30 बेड का वार्ड है। जिसमें 1 माह से लेकर 18 साल तक के बच्चों का इलाज होगा।

इस नए वार्ड के शुरू होने से बच्चों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त मिलेगी। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में स्थापित पीकू में इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस के द्वारा 1 करोड़ 76 लाख रुपए का सामान उपलब्ध कराया गया है। इसमें वेंटिलेटर, बेड ऑक्सीजन से लेकर सभी सुविधाएं हैं। इसके अलावा वार्ड की दीवारों पर चित्रकला की गई है। जो बच्चों को खासी आकर्षित करेगी। राहत की बात ये है कि वार्ड में भर्ती सभी मरीज़ो का इलाज मुफ्त होगा। और बच्चों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

जनपद में कुल 12 बालरोग विशेषज्ञ हैं। और जनपद में शून्य से 12 साल तक के बच्चों की आबादी 9 लाख है। ऐसे में 1 बालरोग विशेषज्ञ पर 75000 बच्चों की ज़िम्मेदारी है। ऐसे में अस्पताल में पीकू वार्ड खुलने से बच्चों को इलाज में परेशानी नहीं आएगी और निशुल्क इलाज भी मिलेगा।

ज़िले में पीकू वार्ड के अलावा बसंतपुर एल 2 अस्पताल में भी 18 बेड का वेंटिलेटर है। जिससे भी इलाज में सुविधा मिल सकती है। जिला अस्पताल में नई सुविधाओ को देखकर साफ है कि तीसरी लहर से बचने ज़िला अस्पताल प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है ताकि पिछले बार की तरह इस बार किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago