बेल्थरा रोड में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अभी से तेज हो गयी है। कांग्रेस दमखम के साथ चुनाव लड़ने के मूड में है। बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी कर दिया है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे और प्रदेश सचिव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर जयसवाल धर्मशाला हुआ। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला। साथ ही बसपा पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय होने से बाकी पार्टियों में खलबली मच गई है।

बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन बिल्थरा रोड के पूर्वांचल पैलेस के पास हुआ। जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे और प्रदेश सचिव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर जयसवाल धर्मशाला हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्राइम चरम सीमा पर है लूट, हत्या और बलात्कार महिलाओं का उत्पीड़न किसान का उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश के मंत्री बड़बोले हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन के मूड में है। प्रियंका गांधी जी के उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने के कारण विपक्षियों में खलबली मच गई है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बीजेपी के साथ ही बसपा पर भी हमला बोला। कहा कि बसपा भाजपा की भी टीम है। बसपा अध्यक्ष को फूलों की माला नहीं नोटों की माला पसंद आती है। इस दौरान विशाल चौरसिया जिला महासचिव, धनंजय मिश्रा जिला महासचिव, अमन श्रीवास्तव जिला सचिव, अतुल प्रकाश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सीयर, दीपक सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नगरा, डॉक्टर आनंद जोशी ,कोकिल राम, अजीत कुमार मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago