Categories: बलिया

बलिया में बेख़ौफ अपराधी!, किशोरी का दूसरी बार अपहरण

बलिया। जिले में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं आरोपियों में पुलिस का बिल्कुल भी ख़ौफ़ नहीं है नतीजन एक बार नहीं बल्कि दो बार एक ही किशोरी का अपहरण हो गया। 5 सितंबर से किशोरी गायब है। सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद  उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया जा सका। और अब किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

दरसअल नागरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी का दोबारा अपहरण हो गया है। 4 महीने पहले भी किशोरी का अपहरण हुआ था। उस समय परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में किशोरी बरामद हो गई थी। और अब 5 सितंबर को फिर किशोरी गायब हो गई। इसके बाद परिजनों ने आरोपित के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। जिसके बाद भी मुकदमा दर्ज करने में पुलिस टालमटोल करती रही। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया जा सका।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

9 hours ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 day ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

1 day ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

1 day ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago