मऊ की महापंचायत से बलिया के इन विधानसभा सीटों को साधेंगे ओमप्रकाश राजभर

27 अक्टूबर को मऊ में सुहेलदव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महापंचायत है। इस महापंचायत में सुभासपा अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिशों में जुटी है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। मऊ में हो रही इस महापंचायत से ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर से लेकर बलिया तक के मतदाताओं को साधेंगे।

मऊ के हलधरपुर में सुभासपा की महापंचायत आयोजित की गई है। हलधरपुर से बलिया के रसड़ा स्थित सुभासपा का मुख्य कार्यालय लगभग बीस किलोमीटर की दूरी पर है। माना जा रहा है कि यहां से ओमप्रकाश राजभर बलिया की दो विधानसभा सीटों पर अपना दावा मजबूत कर सकते हैं। बलिया की बांसडीह और रसड़ा विधानसभा सीट के वोटरों को ओमप्रकाश राजभर साधेंगे।

बांसडीह और रसड़ा की जातिगत समीकरण भी सुभासपा की ओर झुका हुआ है। दोनों ही सीटों पर राजभर समुदाय के लोगों की तादाद अच्छी है। बलिया से आने वाले न्यूज एजेंसी पीटीआई के पत्रकार अनूप हेमकर बताते हैं कि “अगर राजभर सुभासपा के बैनर तले लामबंद हो गए तो ये दोनों सीटें सपा और सुभासपा के गठबंधन के खाते में ही जाएगी।”

बता दें कि फिलहाल बांसडीह से सपा के कद्दावर नेताऔर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी विधायक हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बांसडीह से ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर भी चुनाव लड़े थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब सवाल है कि क्या सपा से गठबंधन के बाद बांसडीह की सीट सुभासपा के खाते में आएगी?

पिछले दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद ओमप्रकाश राजभर ने बयान दिया था कि “हमें एक भी सीट नहीं मिलेगा तब भी हम अखिलेश यादव के साथ ही रहेंगे।” लेकिन उनकी राजनीति को समझने वाले लोग बताते हैं कि ओमप्रकाश राजभर बोलते बहुत कुछ हैं लेकिन अपनी कुछ शर्तों पर ही किसी से भी हाथ मिलाते हैं।

महापंचायत की तैयारी: मऊ के हलधरपुर में होने वाली महापंचायत को लेकर सुभासपा पूरी तरह तैयार है। सुभासपा ने बीते दिनों अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियों में ओमप्रकाश राजभर खुद ही महापंचायत के लिए पार्टी का झंडा तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मऊ, गाजीपुर, बलिया के अलावा वाराणसी से भी सुभासपा के कार्यकर्ता इस महापंचायत में शामिल होने जा रहे हैं।

सुभासपा और ओमप्रकाश राजभर मऊ के महापंचायत में अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुकी है। महापंचायत में ओमप्रकाश राजभर क्या भाषण देते हैं इस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। देखना होगा कि ये शक्ति प्रदर्शन कितना सफल होता है?

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago