रसड़ा बलिया मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ठेले पर फल बेचने जा रहे दुकानदार को माधोपुर चीनी मिल के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर दुकानदार की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि रसड़ा कोतवाली के पहाड़पुर निवासी ओम प्रकाश राम उम्र 40 वर्ष प्रतिदिन रसड़ा से फल लेकर गांव में घूम कर बेचता था। प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार की सुबह फल लेने के लिए घर से रसड़ा के लिए निकला। वह माधोपुर चीनी मिल के बास जैसे ही पहुंचा। रसड़ा की तरफ से जा रही ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में घायल दुकानदार की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में जांच शुरु कर दी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…