सत्ता के नशे में चूर BJP विधायक भूले शब्दों की मर्यादा, अधिकारियों को कह डाले अपशब्द

बलियाः यूपी सरकार में मंत्री व विधायक शब्दों की मर्यादा भूल गए हैं और आए दिन बेतुके बयान दे रहे हैं। हाल ही में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह शिक्षकों के धरने को संबोधित करते हुए अपना आपा खो बैठे और बीएसए, डीसी के लिए ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसे सुनकर सब दंग रह गए।

बता दें कि जनपद में पिछले चार दिनों से चल रहे प्राथमिक शिक्षकों का धरने में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह और यूपी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला पहुंचे। उन्होंने फोन पर शिक्षकों के द्वारा आरोपी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीसी के खिलाफ जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया साथ ही बेसिक शिक्षा मंत्री से फोन पर बात करवाई। इसके बाद शिक्षकों ने धरना खत्म किया।

इसी दौरान बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की मौजूदगी में ही शिक्षकों के धरना को संबोधित करते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर बीएसए और डीसी अपशब्द कहें। उन्होंने बीएसए शिवनारायण सिंह और डीसी नुरुल होदा के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बीएसए और डीसी को चोट्टा, दरिद्र और बेईमान अधिकारी तक कह डाला।

बीजेपी विधायक इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि वैसे तो बलिया में छांटे हुए अधिकारी यहां सुधारने के लिए भेजे जाते हैं, तो अब यहां नहीं सुधारा जाएगा तो कहां सुधारा जाएगा। ऐसे दरिद्र अधिकारियों का इमान नहीं होता है, चाहे कोई होदा हो या कोई और होदा की भी शिकायते मिल रही हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने वह मौजूद मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल जी आप प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सबसे चहेते हैं केवल आप मेरे साथ रहिये मैं पूरे प्रदेश के बिगड़ैल अधिकारियों को सुधार दूंगा। अब विधायक के बयान सामने आने के बाद राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। वहीं विधायक के द्वारा अधिकारियों के लिए इस तरह की भाषा के प्रयोग पर निंदा की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago