बलिया में बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है। आए दिन सरेराह लूट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रसड़ा के दक्षिणी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित कोटवारी मोड़ के पास का है। जहां बदमाशों ने एलआईसी एजेंट की बाइक की डिक्की से 70 हजार रुपए उड़ा लिए और फरार हो गए।
बता दें कि घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। लाके के मोतिरा निवासी स्थानीय सीएचसी में संविदा पर कार्यरत फार्मासिस्ट संतोष गुप्त के बड़े भाई एलआईसी एजेंट सुधीर गुप्त मंगलवार को शाम को स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से अपने एकाउंट से 70 हजार रूपए निकाले।
उन्होंने बाइक की डिग्गी में रुपए रखे और अपने घर की तरफ लौटने लगे। तभी कोटवारी मोड़ के पास उन्होंने बाइक खड़ी की और पास की ही दुकान से सामान खरीदने लगे। इसी दौरान उचक्कों ने डिग्गी तोड़कर झोले में रखे रुपए चुरा लिए और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही एलआईसी एजेंट का पीछा कर रहे थे। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…