Categories: बलिया

बलिया- बकाया भुगतान की मांग, बेलन, छनौटा के साथ रसोईयों का प्रदर्शन

बलिया : उत्तर प्रदेश रसोंईया कर्मचारी संघ ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। और 8 महीने के वेतन भुगतान की मांग उठाई है। जिन्होंने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जहां जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए आठ माह से बकाया मानदेय को तत्काल भुगतान करने के लिए कहा। इसके अलावा 10 की जगह 12 माह का मानदेय देने की मांग जोरदार ढंग से उठाई। जहां सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुईं।

दरअसल बुधवार को सैकड़ों रसोईयों ने बकाए मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में बेलन, छनौटा और डंडा लेकर सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वह रैली की शक्ल में बीएसए कार्यालय पहुंची। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए आठ माह से बकाया मानदेय को तत्काल भुगतान करने के लिए कहा। इसके अलावा दस की जगह 12 माह का मानदेय देने की मांग जोरदार ढंग से उठाई। इस दौरान विमला भारती, चंद्रमा प्रसाद, रामाश्रय श्रीवास्तव, संजू, मंजू देवी, रीता, सविता, सरली देवी, सुंदरी देवी व कंचन वर्मा मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago