बिना मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों को लेकर प्रसाशन शख्त, हर तरफ मचा हडकंप

सिकंदरपुर (बलिया ) सरकार द्वारा बिना मान्यता प्राप्त के ही चलाए जा रहे विद्यालयों को लेकर शख़्ति तेज कर दी गई है । जिससे बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालय वालों में हड़कंप मचा हुआ है ।शिक्षा क्षेत्र पन्दह के खंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र के 25 विद्यालयों को नोटिस जारी कर उन्हें तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है ।
ज्ञात हो कि शिक्षा क्षेत्र पन्द्ह में अब तक 25 विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते हुए चिन्हित किया गये थे । जिनको तत्काल बन्द करने की नोटिश दे दी गई है । पन्द्ह ब्लाक के एसडी पब्लिक डकीनगंज, दमयंती शिक्षण संस्थान ड्कीनगंज, आदर्श शिक्षण संस्थान एकइल, ग्लोरियस कान्वेंट स्कूल महुलानपार , एपैक्स पब्लिक स्कूल दादर, डोफोडिल पब्लिक स्कूल बरवा, श्री लाल बहादुर शास्त्री प्राइमरी स्कूल खड्सरा, मदरसा कडसर, हरिद्वार गौरीशंकर प्राथमिक स्कूल गढमलपुर, हरिद्वार गौरीशंकर जूनियर हाई स्कूल गढ़मलपुर, नागेश्वरी देवी जूनियर हाई स्कूल उकछी , शिवाजी पब्लिक स्कूल गढमलपुर ,शोमरिया देवी मेंउली ,बुचिया देवी प्राथमिक विद्यालय सोनाडीह, एमएच मेमोरियल पन्द्ह, हरिजन प्राथमिक बहेरी ,आशा पब्लिक स्कूल पन्द्ह ,लक्क्ष्मी परोपकार खेजुरी ,नॉलेज पब्लिक जनुआन , मा भगवती पब्लिक उससा, सुंदरी कान्वेंट धर्मपुर मठिया, एसके नेशनल उससा , भृगुनाथ कान्वेंट उससा ,कैमलिन स्कूल पुर,मदरसा रौशन उलूम पुर , है ।ये विद्यालय बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे है ।
सिकन्दरपुर (बलिया) इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी पन्दह एस एन त्रिपाठी ने कहा कि अब तक चिन्हित के कुल 25 अमान्य विद्यालयों की नोटिस जारी कर दिया गया है और विद्यालय को चिन्हित करने का काम चल रहा है जो भी विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिलेंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी । सिकंदरपुर( बलिया) एनआईओएस की ओर से संचालित डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 31 मई से 2 जून 2018 तक शायम पाली होगी । इस सम्बंध में ब्लाक कोआर्डिनेटर नरेंद्र कुमार ने बताया कि डब्लूबीए की कार्यशाला , 13 से 24 मई के मध्य होगी जिसमें सभी प्रसाधनाथियो की उपस्थिति अनिवार्य होगी ।
बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago