सांकेतिक तस्वीर
बलिया (सिकंदरपुर)। कस्बा के मिल्की मुहल्ला में गुरुवार को ड्रग विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह के नेतृत्व में अवैध मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी किया।
इस दौरान मौके पर मिले दवाओं को कब्जे में ले लिया। ड्रग्स विभाग को बिना लाइसेंस दुकान चलाने व अवैध रूप से दवा आदि बेचने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने मिल्की मोहल्ला स्थित रजीउल्लाह उर्फ राजू पुत्र सफीउल्लाह व अब्दुल रऊफ उर्फ धनु स्वर्गीय सुल्तान के यहां छापेमारी की।
जहां देखा कि मकान में ही प्रैक्टिस किया जा रहा था और दवाई भी रखी हुई थी। टीम ने दवा की रसीद आदि की मांग की और लाइसेंस आदि के बारे में पूछताछ किया तो संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद टीम ने दवाओं को जप्त कर लिया। वही कार्रवाई पूरा कर वापस चली गई। इस कार्रवाई से अवैध दवा दुकान संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…