बलिया पहुंचे सपा सांसद ने कहा, एनकाउंटर कराकर भय व्याप्त कर रहे हैं योगी

बलिया पहुंचे बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी को समस्याओं की समझ नहीं है। अगर इन्हें चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया होता तो प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनती। वह कुंवर सिंह पीजी कालेज में छात्रसंघ के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नौजवानों और व्यापारियों को भी नहीं छोड़ा। 2014 में जिस रास्ते देश में भाजपा आई थी, उसी रास्ते 2019 में जनता विदाई कर देगी।

धर्मेंद्र सिंह यादव ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमें गंगा मां ने बुलाया है, लेकिन आज गंगा मां आंसू बहा रही हैं।

केंद्र सरकार नौजवानों को नौकरी का झूठा वादा कर सत्ता में काबिज हुई। नौकरी तो नौजवानों को नहीं दी, लेकिन पकौड़े बेचने के लिए नौजवानों को जरूर कहा। उन्होंने कहा कि 2019 में गंगा-यमुना के इस मैदान से पूरे देश में अलख जगेगी। जिसकी शुरूआत यहां के बेरोजगार नौजवान व छात्र करेंगे।

मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर कराकर लोगों के अंदर भय व्याप्त कर रहे हैं। इसमें दो दर्जन से अधिक एनकाउंटर फर्जी पाए गए हैं।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास सत्ता चलाने का कोई सूझबूझ नहीं है। केंद्र व प्रदेश की सरकार को जनता जान चुकी है। जिसकी शुरूआत सीएम व डिप्टी सीएम के गढ़ गोरखपुर व फूलपुर से हो चुकी है। इस कारवां को कैराना व नुरपुर आगे बढ़ाने का काम करेगा।

देश व प्रदेश में किसानों व छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर किसान व छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

उन्होंने बेरोजगार नौजवान व छात्रों से 2019 के चुनाव में देश व प्रदेश में अमनचैन स्थापित करने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago