BJP विधायक के विवादित बोल, कहा- मोदी हैं भगवान राम के अवतार

अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों मे बने रहने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया है. बीजेपी विधायक ने कहा कि भारत भूमि पर भगवान ने मोदी को एक अवतार के रुप में भेजा है.

उन्होंने कहा कि भगवान ने राम के रूप में मोदी को, लक्ष्मण के रूप में अमित शाह और हनुमान के रूप में योगी को भेजा है. राम, लक्ष्मण और हनुमान की जोड़ी भारत भूमि पर राम राज्य की कल्पना को साकार करेगी. ईवीएम का बटन मोदी की सेना चलाएगी और दुर्योधन का राज्य समाप्त होगा.

गौरतलब है कि उन्नाव रेप को लेकर भी बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि घटना के वक्त कुलदीप सिंह सेंगर वहां मौजूद नहीं थे. सुरेंद्र सिंह ने रेप की घटना को प्रायोजित बताते हुए कहा था, ‘मनोवैज्ञानिक आधार पर मैं कह सकता हूं कि कोई भी तीन चार बच्चों की मां से रेप नहीं कर सकता है. ऐसा संभव ही नहीं है. यह उनके (सेंगर) खिलाफ साजिश है.

बता दें, हाल ही में एक और विवादित बयान देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि समाज में आई रेप जैसी विकृति के लिए माता-पिता जिम्मेदार हैं क्योंकि वह अपने बच्चे और बच्चियों का संरक्षण नहीं करते. 15 वर्ष तक के बच्चों और बच्चियों की विशेष निगरानी होनी चाहिए. अपने बच्चों का संरक्षण करना अभिभावकों का धर्म होता है, लेकिन वह अपने धर्म का पालन नहीं कर रहे. वे जवान लड़कों और लड़कियों को स्वच्छंद रूप से व्यवहार करने और विचरण के लिए छोड़ रहे हैं. यही रेप जैसी सामाजिक विकृति का प्रमुख कारण है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

6 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago