Categories: Uncategorized

बलिया- गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत, 12 लोग घायल

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला ग्राम में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य लोग झुलस गये।

पुलिस के अनुसार नई बस्ती दलजीत टोला ग्राम निवासी लक्ष्मण प्रजापति के घर कल रात गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। उसी दौरान सिलेंडर फट गया और झोपड़ी तथा पक्के मकान में आग लग गयी।

आग बहुत तेजी से बढ़ी और उसकी चपेट में आकर दूसरे कमरे में रखे गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। घटना में पूनम देवी (20) की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य लोग झुलस गये।

सभी को सोनबरसा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात लोगों को गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago