यूपी में फिर चली मौत की आंधी, अब तक 17 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौत की आंधी चली है. बुधवार को आए तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई है. बुधवार शाम 4 बजे के बाद आए आंधी-तूफान ने कई लोगों के आशियाने उजाड़ दिया. कई जगह तेज हवा से पेड़-पौधे उखड़ गए. इटावा में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि मथुरा में आंधी तूफान के चलते तीन लोगों की जान चली गई. वहीं, आगरा, कानपुर और अलीगढ़ में भी तूफान ने 2-2 लोगों की जान ले ली. इसके अलावा हाथरस, एटा, फिरोजाबाद और बुलंदशहर में एक-एक लोगों की मौत हो गई है.

वहीं, ताजनगरी में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों को तूफान के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आपको बता दें, की पिछले हफ्ते यूपी में आए तूफान से भीषण तबाही मची थी और 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इसलिए लोगों में दहशत है. वहीं, बदलते मौसम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. योगी सरकार ने अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं.

असम में 11 लोग घायल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आगरा, अलीगढ, मथुरा और फिरोजाबाद सहित प्रभावित जिलों में आंधी तूफान से हुए नुकसान आकलन करें और प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाएं. उधर, पूर्वोत्तर राज्य असम में भी भारी बारिश और तूफान की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए.

दिल्ली में आंधी के साथ भूकंप के झटके
बुधवार की शाम करीब सवा चार बजे आंधी और बारिश के बीच दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई. जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी इसका का असर दिखा. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के बॉर्डर पर बताया गया है.

पहाड़ों पर हिमपात
आपको बता दें कि उत्तराखंड और हिमाचल की पहाडि़यों पर पिछले 3-4 दिनों में भारी हिमपात और बारिश हुई है. जिसके चलते जगह -जगह पर्यटक फंसे हुए हैं. चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि संवेदनशीन लामबगड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण मार्ग पर यातायात आठ घंटे के लिए बंद रहा था. उन्होंने कहा कि बदरीनाथ के रास्ते में भूस्खलन होने के बाद लामबगड में तैनात एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों की निगरानी में श्रद्धालुओं को बदरीनाथ की ओर रवाना किया गया.

वहीं, रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, केदारनाथ में अब मौसम साफ हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिमालयी धाम के दर्शन के लिए पहुंचे. हालांकि, दोपहर बाद अचानक वहां बादल छा गए और थोड़ी देर में हिमपात होने लगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago