…क्या अब मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ एक्शन लेगी भाजपा, पूर्व IPS ने सीएम को लिखा पत्र

बलिया। उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी अंबिका चौधरी को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर अब चारों तरफा घिरते नजर आ रहे हैं। अपशब्द कहने के मामले में अब उनके खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग की जा रही है। यहां तक कि मंत्रिमंडल से भी उपेंद्र तिवारी को बर्खास्त करने की मांग तेज हो गई है। अंबिका चौधरी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और डा. नूतन ठाकुर ने मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए बर्खास्तगी की भी मांग की है।

पत्र में कहा है कि उपेंद्र तिवारी ने अपने विपक्षी अंबिका चौधरी के लिए सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग किया है। इसका वीडिया यू-ट्यूब पर वायरल है। न्याय का तकाजा यह है कि मंत्री ने जिस प्रकार की आपराधिक एवं अनुचित भाषा का प्रयोग किया, उस संबंध में भी FIR दर्ज हो। साथ ही उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल से पृथक करने की भी मांग की है। योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मर्यादा का ख्याल न रखते हुए ऐसा बयान दिया कि जिससे राजनैतिक गलियारों में हलचल मच गई। मंत्री का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मंत्री जी बड़े ही अभद्रता से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि

“अंबिका चौधरी ने कितने बाप-मां और बहन बदले। तब जाकर वे राजनीति में आए हैं।” मंत्री ने ये बातें पीडब्यूडी डाक बंगले में भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से बात करते हुए कही। मंत्री के इस विवादास्पद बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री उपेंद्र तिवारी का विवादित बयान अब भाजपा के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकता है। विपक्षी पार्टी भी इस मुद्दे को भुनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि देखना होगा कि शिकायत के बाद पार्टी मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago