बलिया के इन ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन तय

बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रकिया शुरू हो गई है। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल किए गए। 17 ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के दावेदारों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया, इसके बाद हर ब्लाक की चुनावी तस्वीर साफ हो गई। बैरिया, बेरूआरबारी, दुबहड़, गड़वार और मुरलीछपरा में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से यहां निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। क्योंकि इन विकासखंड में एक- एक प्रत्याशी ने ही नामांकन दाखिया किया है।

बैरिया विकासखंड के प्रमुख पद के लिए पूर्व विधायक विक्रम सिंह की पुत्र बधू और पूर्व प्रमुख राकेश सिंह की पत्नी श्रीमती मधु सिंह ने नामांकन पत्र एआरओ डा. जीवनलाल के समक्ष दाखिल किया।  हालांकि मधु सिंह एकलौती पर्चा दाखिल करने वाली प्रत्याशी है इसलिए निर्विरोध चुनाव होना तय है। मुरलीछपरा विकासखंड में सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के अनुज कन्हैया सिंह का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। यहां भी एक ही प्रत्याशी मैदान में होने से चुनाव निर्विरोध ही होना है। नामांकन के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों ही विकासखंड में निर्विरोध चुनाव होगा।

ऐसे में ब्लॉक अध्यक्ष का नाम भी सबके सामने हैं। और अब प्रत्याशी भी क्षेत्र में विकास का दावा कर रहे हैं। हालांकि देखना होगा कि ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चुनाव होने के बाद क्षेत्र का कितना विकास होता है। बता दें कि  जिले  12 ब्लाकों में कांटे की जंग होने की संभावना है। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन है। संभव है कुछ और ब्लाकों में भी जंग एकतरफा हो जाए। जनपद में 17 ब्लाकों में कुल 1441 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। दस जुलाई को ब्लाक प्रमुख का चुनाव है, जिसको लेकर सभी दावेदार जोड़-तोड़ की रणनीति में जुट गए हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago