सीयर ब्लाक में दिलचस्प हुई लड़ाई, बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ आलोक ने किया नामांकन

बलिया। चुनाव में पार्टी में चहेता बनकर टिकट हासिल करने की राह कठिन होती है और जब कुछ नेताओं को टिकट नहीं मिल पाता तो वो कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसा ही कुछ बलिया में देखने को मिल रहा है। यहां ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव के लिए आज नामांकन किए गए। यहां सीयर ब्लाक के प्रमुख पद के लिए भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अर्चना सिंह पत्नी आनंद सिंह ने नामांकन किया है। तो वहीं उनके खिलाफ भाजपा के बागी प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के रिश्तेदार आलोक सिंह द्वारा नामांकन किया है।

वहीं अन्य दलों ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। लिहाज़ा अब भाजपा की टेंशन बढ़ गई है। इस सीट पर यह सियासी ड्रामा भाजपा की प्रतिष्ठा पर सवाल बनकर उभरा है। बता दे कि मुजौना गांव निवासी आलोक सिंह भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के चचेरे साले है। और अर्चना सिंह पूर्व विधायक बब्बन सिंह के परिवार से तालुक रखती है। इनके पति आनन्द सिंह संघ से जुड़े पुराने कार्यकर्ता है। दोनों लोगों के द्वारा ही भाजपा से प्रत्याशी बनने के लिए दांवपेंच खेले जा रहे थे लेकिन भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रुप में अर्चना सिंह को चुना।

इसके बाद राजनैतिक माहौल गर्मा गया। भाजपा द्वारा ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी नही बनाये जाने के बाद भी आलोक सिंह ने पार्टी से बगावत कर ली। और गुरुवार को ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कर दिया। लिहाज़ा सियासी गलियारों में बयानों और सवालों को फव्वारा फूट पड़ा। देखना होगा कि भाजपा रुठे हुए प्रत्याशी को कैसे मनाती हैं। अगर भाजपा आलोक सिंह का नामांकन वापस करा लेती हैं तो भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अर्चना सिंह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन सकती है।

वहीं बीड़ीसी सदस्यो को लामबन्द करने जहाँ भाजपा अधिकृत ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अर्चना सिंह पत्नी आनन्द सिंह के तरफ संघ , भाजपा कार्यकर्ता व अन्य सहयोगी लगे हुए है।  वही बागी प्रत्याशी आलोक सिंह के तरफ से उनके लोग जोर शोर के साथ लगे हुए है। दोनों लोग अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है। गौरतलब है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी अर्चना सिंह पत्नी आनन्द सिंह ने चार सेटो में पर्चा दाखिल किया। जबकि आलोक सिंह ने दो सेटो में नामांकन किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

4 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

6 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

6 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago