ब्लाक प्रमुख चुनाव- बलिया की उभांव पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी से बरामद किया 15 लाख

बलिया। ब्लॉक चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति भी देखने को मिल रही है। चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। धन-बल भी इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है।  इसके मद्देनजर जिले में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में संदिग्ध वाहन से लाखों रुपये बरामद होने से हलचल तेज हो गई है। उभांव थाना पुलिस ने गुरुवार रात कुण्डैल मार्ग से एक संदिग्ध चार पहिया वाहन पकड़ा है। जिसमें से पुलिस ने 15 लाख 15 हजार रुपये बरामद किए। जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने रुपये बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस गाड़ी को सीज करने की कार्रवाई में लगी है। बताया जा रहा है कि यह पैसा एक प्रत्याशी समर्थक द्वारा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जोड़तोड़ के खेल के लिए किसी बीडीसी को पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्लॉक चुनाव से पहले इतनी बड़ी रकम का बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है। यह तय है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अब धनबल का खेल शुरु हो गया है।

आपको बता दें कि सीयर ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में अर्चना सिंह पत्नी आनंद सिंह चुनाव मैदान में हैं। जबकि भाजपा से बगावत कर आलोक सिंह बतौर प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी को टक्कर दे रहे हैं। पुलिस की जांच के बाद ही अब साफ हो पाएगा कि आखिरी लाखों रुपये कहां भेजे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने पैसे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago