बलिया: रोज़ करवट बदल रही सियासत, नेता प्रतिपक्ष के साथ नामांकन करने पहुँचे भाजपा प्रत्याशी

बलिया। राजनीति मतलबपरस्त होती है। यहां पार्टियों के रंग न बदले, ऐसा भला हो सकता है क्या। राजनीति में रंग बदलना हर एक नेता की फितरत बन चुकी है। चुनावों से पहले जहां फायदा दिखा वहां नेता अपना पाला बदल लेते हैं। लेकिन गुरुवार को बेरूआरबारी में राजनीति के इस शतरंज का ऐसा अनोखा नजारा दिखा, कि जिसने देखा वो हैरान रह गया। यहां ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान अजब तस्वीरें दिखाई दीं। यहां चुनावी मैदान में एक दूसरे के खिलाफ उतरी सपा, भाजपा और कांग्रेस के नेता एक साथ नजर आए। विरोधी पार्टियों के नेताओं का एक साथ नज़र आना हैरानी के साथ सवाल भी पैदा कर रहा है। दरअसल ब्लाक प्रमुख पद के लिए चंद्रभूषण सिंह उर्फ भोला सिंह

को यूं तो भाजपा ने बुधवार की देर शाम को अपना प्रत्याशी घोषित किया लेकिन गुरुवार की सुबह उनके घर नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के अलावा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक आदि पहुंच गए। मामला यहीं नहीं थमा, भाजपा प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष की कार से ही नामांकन स्थल ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुपालन में नेता प्रतिपक्ष बाहर ही रह गए जबकि अंदर भाजपा के पदाधिकारियों व कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में चंद्रभूषण सिंह उर्फ भोला सिंह  ने अपना नामांकन किया। किसी अन्य प्रत्याशी के यहां से पर्चा नहीं भरने के कारण भोला सिंह का बेरूआरबारी ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया है।वहीं दूसरी तरफ पन्दह

ब्लाक से निर्विरोध निर्वाचित हुए राघवेंद्र यादव को सिकन्दरपुर के सपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक व मंत्री मो. रिजवी ने तथा सिकन्दरपुर से भाजपा विधायक संजय यादव ने माल्यार्पण व मिठाई खिला कर पंदह ब्लाक के निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को आर्शीवाद दिया, आर्शीवाद देने में कोई बुराई नहीं लेकिन राजनैतिक गलियारों में सवाल उठना लाज़मी है कि सपा व भाजपा दोनो ने आशीर्वाद दिया तो किस दल की यहाँ जीत हुई? बहरहाल जो कुछ भी हुआ, लोगों को हैरान कर गया। आमतौर पर विरोधी यूं एक साथ नहीं आते लेकिन बलिया में घटित हुए इस राजनैतिक घटनाक्रम ने सियासी पारे में उबाल ला दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago