बलिया। राजनीति में अब युवाओं ने अपने कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। पार्टियां भी युवाओं को मौका दे रहीं है और यह युवा जीत का परचम लहरा कर नया मुकाम हासिल कर रहे हैं। ऐसे ही एक युवा हैं गड़वार के ब्लाक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह। केवल 25साल की उम्र में ही उन्होंने चर्चित गड़वार ब्लाक से निर्विरोध प्रमुख का चुनाव जीता है। बता दें कि अतुल प्रताप सिंह जिले के सबसे कम उम्र के ब्लाक प्रमुख बनें हैं । अतुल प्रताप सिंह अब युवाओं की प्रेरणा बन चुके हैं। इस सीट पर हमेशा से ही कई नेताओं ने सियासी दमखम दिया। कई दिग्गज नेताओं ने यहां से चुनाव जीते।
बलिया खबर ने अतुल प्रताप सिंह ने खास बातचीत की। उनकी सफलता और संघर्ष के बारे में जाना। अतुल सिंह ने बताया कि मैं तो चुनाव उसी दिन जीत गया था, जब गड़वार के सभी देवतुल्य लोगों ने मुझे मैदान में उतारा था। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय युवाओं को देते हुए कहा कि नौजवानों ने बहुत साथ दिया। मैं उनका ऋणी रहूंगा, जिन्होंने हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाया, जिन्होंने मुझे आर्शीवाद दिया। जिस तरह गड़वार की जनता ने भरपूर प्यार और आर्शीवाद दिया मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।
मैं कोशिश करूंगा कि क्षेत्र का विकास कर इलाके की जनता की आभार जता पाऊं। उन्होंने कहा कि अपने ब्लाक को मैं सबसे बेहतर बनाऊंगा। साथ ही उन्होंने उपेंद तिवारी और भाजपा पार्टी आभार जताते हुए कहा कि मैं उनका का बहुत बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…