Categories: बलिया

बलिया- पर्चा भरते ही लापता हुईं ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी, महिला के पति ने लगाए अपहरण के आरोप

बलिया में चुनाव आते ही सबसे ज्यादा असुरक्षित पार्टियों के प्रत्याशी हो जाते हैं। आए दिन प्रत्याशियों के अपहरण और उनसे मारपीट के मामले सामने आते हैं। इसी बीच खबर है कि नगरा से दलित निर्दल ब्लाक प्रमुख महिला प्रत्याशी का अपहरण हो गया है। महिला प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर घर लौट रही थी। इसी बीच उनका अपहरण हो गया। आपको बता दे कि पर्चा दाखिला करने के बाद से अब तक महिला प्रत्याशी अनिता देवी का कुछ भी पता नहीं चला है। घटना के बाद से प्रत्याशी के समर्थकों में भारी आक्रोश है। महिला प्रत्याशी के पति शंभू ने नगरा  थाने पहुंच कर अपहरण की तहरीर दी है। दलिता महिला प्रत्याशी के पति ने अनहोनी होने की आशंका जताई है।

आपको बता दें कि महिला प्रत्याशी पति ने राधेश्याम और मनोज पर अपहरण का आरोप लगाया है। दलित महिला प्रत्याशी के पति ने अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने थाने में दिए आवेदन में बताया कि कि हम पर्चा दाखिल कर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में राधेश्याम व मनोज मिले, उन्होंने कहा कि आप हमारे मकान पर रुकिए। यह सुनकर अनिता अपने पति के साथ राधेश्याम यादव के मकान पर गए। तभी उन्होंने अनिता के हाथ से बैग छीन लियाष पर्चा का पावती रसीद, आधार कार्ड, 10 हजार रुपए, सोने का सामान भी था वो ले लिया। 10 मिनट बाद प्रार्थी के लिए आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।

मैं भागते हुए पीछे गया। बाद में पूछा कि मेरी पत्नी कहा है, तो उन्होंने कहा कि वो कहीं चली गई है। प्रत्याशी पति ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि बलिया में पंचायत चुनाव के दौरान भी कई पंचायत सदस्यों के लापता होने की खबरें आई थी। उस दौरान सपा और भाजपा ने एक दूसरे पर अपहरण करने के आरोप भी लगाए थे। बहरहाल ब्लाक प्रमुख महिला प्रत्याशी के अपहरण के मामले ने राजनैतिक माहौल गर्मा दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago